Sultanpur News

 नगर कोतवाली क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले में पत्रकार की शिक्षिका पत्नी के साथ हुई चैन स्नैचिंग की वारदात-

!  आखिर नगर क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र गभड़िया में ही बार बार क्यों हो रही है चेन स्नेचिंग की वारदात।

सुल्तानपुर।गभड़िया पुलिस चौकी के निकट एक विद्यालय के प्रबंधक व पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव की शिक्षिका पत्नी सीमा श्रीवास्तव पर बाइक सवार

बदमाशों ने  झपट्टा मारकर सोने की चैन लेकर बदमाश  फरार हो गए।शिक्षिका गभड़िया पुलिस चौकी के बगल गली से अपने घर जा रही थी।बदमाशो ने सोने की चैन के साथ शिक्षिका का दुपट्टा भी खींचा था।बाद में बदमाशो ने रास्ते मे दुपट्टे को फेक दिया।

बदमाशो के सी सी टी वी कैमरे में कैद होने का अंदेशा जताया जा रहा है।पुलिस जाँच में जुट गयी है।पत्रकार एशोसिएशन ने उक्त छिनैती की घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।

टिप्पणियाँ